सीतामऊ बस स्टैंड पर होलसेल किराना दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतामऊ। सीतामऊ बस स्टैंड स्थित उदिया किराना स्टोर में रात 11 बजे के करीब भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर रखे तेल के ड्रम और किराना सामान की वजह से आग विकराल रूप लेती गई।

पुलिसकर्मियों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। आग लगने के आधे घंटे बाद भी स्थानीय फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। इस दौरान आग ने पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पूरा कॉम्प्लेक्स दुकानों से भरा होने के कारण आग के और फैलने का खतरा बना हुआ है।

सीतामऊ की सबसे बड़ी होलसेल किराना दुकान होने के कारण उदिया किराना स्टोर में भारी मात्रा में किराना सामान और तेल के ड्रम रखे हुए थे, जो आग की भेंट चढ़ गए। दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कॉम्प्लेक्स के नीचे वाली दुकानों को खाली करवा लिया गया है।

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
लगभग 30-40 मिनट की देरी के बाद सुवासरा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस समय तक मुख्य दुकान पूरी तरह जल चुकी थी और आसपास की दुकानों में भी आग पहुंच गई थी।
अभी तक आग की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!