नगरपरिषद और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से शामगढ़ नगर में बंद पड़े CCTV कैमरे फिर से चालू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शामगढ़ (विजय जोशी)। नगर परिषद और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से शामगढ़ नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को पुनः चालू कर दिया गया है।

थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में नगर परिषद प्रशासन के सहयोग से सभी बंद कैमरों की मरम्मत कर उन्हें संचालित किया गया। पिछले कई महीनों से नगर के आधे से अधिक सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे, जिसके कारण चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रखने और अपराधियों की निगरानी में पुलिस को काफी दिक्कतें हो रही थीं।

थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और नगर परिषद अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की। नगर परिषद ने तकनीकी सहायता, संसाधन और जरूरी मरम्मत कार्य उपलब्ध कराया, जिससे यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सकी।

इस पहल से अब नगरवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ने की उम्मीद है। चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में ये सक्रिय सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि कैमरों के चालू होने से रात में भी नगर क्षेत्र अधिक सुरक्षित महसूस होगा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!