मंदसौर में पत्रकार भवन की मांग तेज, विधायक विपिन जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। जिले के पत्रकारों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण पत्रकार भवन निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इस दिशा में मंदसौर विधायक विपिन जैन ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर शहर में पत्रकार भवन के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

विधायक विपिन जैन द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में मंदसौर शहर में पत्रकारों के लिए कोई स्थायी एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध नहीं है। इससे प्रेस वार्ताओं, बैठकों और अन्य पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों के संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक सुव्यवस्थित पत्रकार भवन बन जाने से जिले के सभी पत्रकारों को अपने कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा।

विधायक ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि पत्रकार भवन की मांग लंबे समय से जिले के पत्रकारों द्वारा की जा रही है। अब इसे मूर्त रूप देने की आवश्यकता है। श्री जैन ने साफ कहा कि भवन निर्माण के लिए वे अपनी विधायक निधि से आर्थिक सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि मंदसौर शहर में जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित की जाए और पत्रकार भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि पत्रकारों को एक स्थायी, सुविधाजनक और सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध हो सके।

इस पहल से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक और शीघ्र कार्रवाई करेगा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!