कलेक्टर अदिति गर्ग की पहल रंग लाई: मंदसौर में पुस्तक मेला बना अभिभावकों की पसंद, अब तक हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों ने लिया लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कॉपियों और किताबों पर मिल रही आकर्षक छूट, पुस्तक मेले में पुस्तक बैंक के साथ करियर काउंसिलिंग की भी व्यवस्था, आज अंतिम दिन

दशपुर दिशा । योगेश पोरवाल

मंदसौर। नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारी में जिला प्रशासन की अनोखी पहल ‘पुस्तक मेला’ आज अंतिम दिन भी अभिभावकों और विद्यार्थियों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संजय गांधी उद्यान स्थित पं.मदनलाल जोशी सभागार में आयोजित इस पांच दिवसीय मेले ने मात्र चार दिन में ही 10 से 12 हजार अभिभावकों को लाभ पहुंचाया है। कलेक्टर अदिति गर्ग की दूरदर्शी मुहिम ने साबित कर दिया कि शिक्षा को सस्ता और सुलभ बनाना कितना जरूरी है।

मेले में लगभग 20 स्टॉलों पर शैक्षणिक सामग्री पर आकर्षक छूट दी जा रही है। कॉपियों पर 30 प्रतिशत, निजी प्रकाशनों की किताबों पर 15 प्रतिशत और अन्य शिक्षण सामग्री पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। NCERT की किताबें तो नेट रेट पर यानी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध हैं। साथ ही करियर काउंसलिंग की मुफ्त सुविधा भी दी जा रही है, जिसका लाभ सैकड़ों बच्चों ने उठाया है।

मेले का सबसे बड़ा आकर्षण ‘पुस्तक बैंक’ रहा। यहां अभिभावक अपनी पुरानी किताबें दान कर रहे हैं ताकि जरूरतमंद छात्रों तक पहुंच सकें। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी लोकेंद्र डाबी ने बताया, “अभी तक पुस्तक बैंक में लगभग 500 सेट पुस्तकें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 200 सेट किताबें पहले ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी जा चुकी हैं। किताबों को कक्षा के अनुसार व्यवस्थित रखा गया है, जिससे ढूंढना आसान हो गया है।” प्राप्त किताबों और बांटने वाली किताबों का रिकॉर्ड भी विभाग के कर्मचारियों द्वारा रखा जा रहा है।

करियर गाइडेंस सत्र भी मेले को और उपयोगी बना रहा है। करियर काउंसलर सुनील जटिया ने कहा, “कई बच्चे और उनके अभिभावक यहां आकर अपने भविष्य को लेकर सही दिशा ले चुके हैं। यह सिर्फ किताबों का मेला नहीं, बल्कि सपनों को आकार देने का मंच भी बन गया है।”

कलेक्टर अदिति गर्ग ने मेले के उद्घाटन के समय ही स्पष्ट संदेश दिया था कि नए शैक्षणिक सत्र में हर बच्चे को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए। उनकी इस मुहिम ने मंदसौरवासियों के दिल जीत लिया है। मेले का आयोजन शिक्षा विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है।

पुस्तक मेले का आज अंतिम दिन
अगर आपने अभी तक मेले का लाभ नहीं उठाया है तो आज आखिरी मौका है। संजय गांधी उद्यान पहुंचकर न सिर्फ रियायती दामों पर सामग्री खरीदें, बल्कि पुरानी किताबें दान करके किसी बच्चे का भविष्य भी रोशन करें।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!