युवक की मौत पर जनाक्रोश, जावरा ओवरब्रिज पर चक्का जाम; सरपंच समेत तीन पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी

जावरा। हरिया खेड़ा गांव के युवक लदमीचंद की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर जावरा सिटी ओवरब्रिज पर चक्का जाम कर दिया, जिससे लगभग एक घंटे तक यातायात ठप रहा। प्रशासन की सख्ती के बाद सरपंच जितेंद्र पाटीदार समेत तीन आरोपियों पर FIR दर्ज की गई, एक को गिरफ्तार कर लिया गया और एक ASI को लाइन हाजिर किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

घटना का विवरण
हरिया खेड़ा गांव में लदमीचंद की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर जावरा सिटी ओवरब्रिज पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर न्याय का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की।
मौके पर सीएसपी युवराज सिंह चौहान, पिपलौदा तहसीलदार, नायब तहसीलदार वैभव जैन, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

एफआईआर और गिरफ्तारी
पुलिस ने आवेदन के आधार पर सरपंच जितेंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार और पुरुषोत्तम पाटीदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(Va) के तहत प्रकरण दर्ज किया। सरपंच जितेंद्र पाटीदार को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एएसपी विवेक कुमार लाल ने पुष्टि की कि एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
लापरवाही पर कार्रवाई
घटना में लापरवाही के आरोपों के चलते औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पदस्थ एएसआई आशीष मांगलिया को एसपी अमित कुमार द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है।
फिलहाल हरिया खेड़ा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!