मैहर में प्रदर्शन के दौरान आग में झुलसे यातायात थाना प्रभारी, अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। जिला मैहर के अलाउद्दीन तिराहा पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति आवेदन दिए जाने के बाद आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात यातायात थाना प्रभारी विक्रम पाठक आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दरअसल प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय आग अचानक भड़क उठी और पास खड़े पुलिस अधिकारी उसकी चपेट में आ गए। इससे आग उनके दाईं ओर वर्दी में पकड़ चुकी थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पाया और घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक विक्रम पाठक बुरी तरह से झुलस चुके थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!