नीमच। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे ओर डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश नया आयाम स्थापति कर रहा है ऐसे में नीमच विधानसभा में भी विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विकास में चार चांद लगा दिए है हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित हो रहे है।
दक्षिण मण्डल के मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर द्वारा बताया गया कि दिनांक 1 फरवरी को माननीय विधायक विधानसभा सभा के दक्षिण मंडल के दौरे पर रहेंगे जहां वो अरनिया चुंडावत में कम्युनिटी हाल डोम करेंगे साथ ही वनांचल के दोनों पंचायत अमावली जागीर ओर घासुंडी जागीर में भी डोम का भूमिपूजन तथा अनेक सीसी रोड टीन शेड का भी पूजन किया जाएगा यह दौरा कार्यकर्ता से ओर क्षेत्र की जनता से चौपाल पर मुलाकात कर सरकार की रीति नीति और योजनाओं के कियान्वय तथा लोगों की समस्याओं को हल करना अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इस को लेकर है।
माननीय विधायक दिलीप सिंह परिहार के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल जिला पंचायत के अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर मंडल के महामंत्री मंडल के पदाधिकारी सरपंच जनपद सदस्य पार्षद पूर्व पार्षद समस्त जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









