दशपुर दिशा । जुगल वेद
सुवासरा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन माननीय विधायक हरदीप सिंह डंग के कर कमलों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला शाखा मंदसौर के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें संघ के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साथ ही “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” पोस्टर का विमोचन भी किया गया। विमोचन में सहभागी विद्यालयों को जिलाध्यक्ष विक्रम शर्मा द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर शिक्षक परिवार के श्री सतनाम सिंह डंग ने 28 जनवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन की जानकारी साझा की। उन्होंने शिक्षकों को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा मंदसौर के जिलाध्यक्ष विक्रम शर्मा, तहसील सुवासरा अध्यक्ष उमेश शिल्पी, उपाध्यक्ष एलएन राठौर, सचिव सुरेश चंद्र डपकरा, कार्यालय प्रभारी बालचंद देवड़ा, तथा अतिथि शिक्षक संघ प्रकोष्ठ के श्री प्रवीण सिंह सेंंगर उपस्थित थे।
यह आयोजन शिक्षक समुदाय की एकता और शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के प्रयासों का प्रतीक रहा।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









