अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर शराब और 10 लाख की कार जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 16 जनवरी 2026 को 300 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। इस शराब की अनुमानित कीमत 72,000 रुपये है। साथ ही तस्कर द्वारा इस्तेमाल की जा रही Hyundai Venue कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP 70 C 1453, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, भी जब्त कर ली गई।

पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर सूचना मिली थी कि सफेद रंग की Hyundai Venue कार क्रमांक MP 70 C 1453 में अवैध शराब भरकर ग्राम कुरावन-देवरी होते हुए मेलखेड़ा की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में टीम ने टकरावद फन्टे से देवरी रोड पर मगरे के पास घेराबंदी की। कार चालक सुरत सिंह पिता गोपाल सिंह सौधिया राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भुण्डिया, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर को पकड़ा गया।

कार की तलाशी में 25 पेटियां पावर 1000 बीयर मिलीं, जिनमें कुल 300 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। आरोपी सुरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। अवैध शराब के स्रोत की जांच जारी है।
बताया गया है कि आरोपी सुरत सिंह पहले भी अवैध शराब तस्करी के कई मामलों में पकड़ा जा चुका है, जिसमें थाना भानपुरा और शामगढ़ के प्रकरण शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में की गई। टीम में उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आरक्षक घनश्याम भैसानिया, प्रधान आरक्षक ममशाद नूर, आरक्षक श्रीकृष्ण सिकरवार, आरक्षक विशाल सिंह चन्द्रावत सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अवैध शराब तस्करी पर लगातार सख्त नजर रखे हुए है और ऐसी गतिविधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!