भवानीमंडी । भवानीमंडी पुलिस ने शुक्रवार को साईबर फॉड गिरोह के 02 ओर आरोपिया को गिरफ्तार किया , इससे पूर्व भी साइबर धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।गिरफ्तार दोनों आरोपी दुर्गेश व निलेश ने फर्म के नाम से संयुक्त बैंक खाता खुलवाकर बेचान किया था। बेचान किए गए बैंक खाते पर देश के अलग-अलग भागों में 211 साइबर शिकायत दर्ज हुई है । आरोपी दुर्गेश, निलेश और निखिल ने मिलकर राधाकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बैक खाता खुलवाया था ।
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चल रही करवाई पर भवानीमंडी सीआई रमेश चंद मीणा ने बताया कि ने बताया कि म्यूल साइबर फ्रॉड के करने वाले चार आरोपियों को तो पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है , इसी कड़ी में गिरोह के दो और आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया ।
सी आई ने बताया कि एक गोपनीय सुचना प्राप्त हुई कि थाना ईलाके में कुछ व्यक्ति अपने स्वयं के बैंक खातो को म्यूल बैंक खातों के रूप में उपयोग कर उन म्यूल बैंक खातों के माध्यम से बड़े पैमाने पर साईबर धोखाधड़ी करते है। टेक्नीकल विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि दिनेश माली व उसके अन्य साथीयों ने मिलकर आमजन के साथ म्युल बैंक खातों के माध्यम से साईबर फ्राड कर लाभ प्राप्त करते है इत्यादी पर प्रकरण दर्ज किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा प्राप्त सुचना व तकनीकी विश्लेषण द्वारा साईबर अपराध में संलिप्त बैंक खातो व खाता धारको की जानकारी प्राप्त की गई जांच में 5 अक्टूम्बर को तीन आरोपीयों दिनेश, निखिल और कन्हैयालाल (पूर्व बैंक कर्मचारी) को गिरफ्तार किया जा चुका था ।
06 अक्टूम्बर को राजेश नागर पुत्र श्री लक्ष्मीचन्द नागर जाति धाकड उम्र 30 साल निवासी पटाडिया धाकड पुलिस थाना पचोर जिला-राजगढ़ (म.प्र.) गिरफतार किया गया।
10 अक्टूम्बर म्युल खाता धारक दुर्गेश कुमार पुत्र श्री बाबु लाल जाति दर्जी उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर-25, सेन्ट मेरिज स्कूल के पास. महावीर कॉलोनी रामगंजमण्डी पुलिस थाना राजगंजमण्डी जिला कोटा ग्रामीण 02 निलेश पुत्र श्री छीतर लाल जाति दर्जी उम्र 40 साल निवासी हनुमान मंदिर के पीछे, भीम शंकर कॉलोनी वार्ड नम्बर-25, रामगंजमण्डी पुलिस थाना राजगंजमण्डी जिला कोटा ग्रामीण (राज.) को गिरफतार किया गया ।

देशभर में 211 शिकायत दर्ज
पुलिस ने बताया की इनके द्वारा बेचान किए गए बैंक खाते पर देश के अलग-अलग भागों में 211साइबर शिकायत दर्ज हुई है ।इनसे और भी कोई खुलासे हो सकते हैं ।आरोपी दुर्गेश, निलेश और निखिल ने मिलकर राधाकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बैक खाता खुलवाया था ।
पुलिस ने की अपील
पुलिस ने क्षेत्रवासीयो से अपील है कि किसी के प्रलोभन में आकर अपने बैंक खाते की जानकारी या एटीएम कार्ड,चैक बुक, ओ.टी.पी. किसी के साथ साझा नही करे। तथा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करे। किसी भी तरह का साईबर फोड हो पर 1930 पर कोल या नजदीकी पुलिस थाने पर सुचना करे। प्रलोभन वाले विज्ञापन व वेबसाईड पर विश्वास नहीं करें।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









