कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मंदसौर जिले के स्वास्थ्य, कृषि एवं उद्योग क्षेत्र में हुए नवाचारों और उपलब्धियों की हुई सराहना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर जिले ने पूरे प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र की सभी स्कीमों में किया बेहतर क्रियान्वयन

मंदसौर। भोपाल में आयोजित कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उपस्थिति में मंदसौर जिले की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जिले में स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मंदसौर जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। टीबी/क्षय रोग उन्मूलन अभियान और मातृ मृत्यु दर में कमी के लिए जिला स्तर पर किए गए विशेष प्रयासों को कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित किया गया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत आंकड़े और उपलब्धियां अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत रहें।
कृषि क्षेत्र में मंदसौर जिले ने नवाचार और तकनीकी अपनाने के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति की है। कॉन्फ्रेंस के दौरान मंदसौर जिले का कृषि क्षेत्र में विशेष नाम रहा।

उद्योग क्षेत्र में मंदसौर जिले ने सभी औद्योगिक स्कीमों में प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन किया है। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, एमएसएमई इकाइयों को प्रोत्साहन देने और उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में मंदसौर अग्रणी रहा। उद्योग विभाग की सभी योजनाओं के प्रभावी अमल से जिले को प्रदेशभर में सराहना मिली।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि “मंदसौर जिला टीम भावना के साथ कार्य कर रहा है। हमारे जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सभी विकास यात्रा में सहभागी हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
कॉन्फ्रेंस में मंदसौर जिले की प्रस्तुति को सराहा गया और अन्य जिलों ने भी इसे अनुकरणीय बताया।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!