मंदसौर। दशपुर विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सीबीएसई द्वारा हाल ही में घोषित किए गए कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में दशपुर विद्यालय के विद्यार्थियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
विद्यालय के उपप्राचार्य शैलेन्द्र पुरोहित द्वारा विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत, लगन,एकाग्रता और पढ़ाई के प्रति अनुशासन की सराहना की।
कक्षा 12वीं में सर्वाेच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों में निकिता पंवार, दिव्या बाकलीवाल, सम्यक जैन, श्वेता श्रीवास्तव, वेदिका सेठिया, प्रखर माहेश्वरी, डोली नामदेव, सुमित पाटीदार, दक्ष कुमावत, शौर्य प्रताप सिंह परिहार, काजल माली, विकास सोनी और नंदिनी गेहलोत तथा कक्षा 10वीं में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अक्षया पालीवाल, शुभी कपूर, शिफा खान, खुशबू कच्छावा, आंचल त्रिवेदी, दीक्षा लधवानी, कोमल पुनवानी, अधिष्टा मिंडा, भव्या शर्मा, एंजल जैन, वंश कुमावत, मुनीरा बुरहानुद्दीन, मनस्वी शर्मा, विधि मालवीय और चिराग सोमवानी आदि विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
विद्यार्थियों ने अपने उद्बोधन में इस श्रेष्ठ परिणाम के लिए अपने अभिभावकों, विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं सहपाठियों के द्वारा दी गई प्रेरणा एवं सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय उपप्राचार्य शैलेन्द्र पुरोहित, संस्था सुपरवाइजर हाकिम प्रसाद शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अन्तिम गेहलोद द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन शिक्षिका श्रीमती प्रियंका शर्मा एवं सुश्री रिया माली द्वारा किया गया।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









