जहां उद्गम होगा, वहां ऊर्जा का स्रोत होगा : कैबिनेट मंत्री श्री पटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने तुम्‍बड़ नदी के उदगम स्थल का किया पूजन
मंदसौर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मंदसौर जिले के निपानिया ग्राम में तुम्‍बड़ नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया।
विधिवत हवन किया, पूजा अर्चना की एवं हवन में मंत्रोचार के साथ आहुति प्रदान की। इस दौरान लोक सभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा भी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जहां उद्गम होगा वहां ऊर्जा का स्रोत होगा। मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा गया है, नदियों के उद्गम स्थल को पवित्र बनाएं, उसकी सफाई करें। इससे जल स्रोत चलने लगेंगे। जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना होगा। पानी का आधार पौधा होता है, इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें, वृक्ष लगाए। छोटी नदियां अगर बारहमासी रहेगी, तो बड़ी नदियां स्वतः चलेगी।
तुम्बड़ नदी ग्राम निपानिया अफजलपुर, कटक्या एवं हतुनिया तीनो ग्रामो की सीमा पर स्थित है। पुर्वजो से प्राप्त जानकारी अनुसार एक संत तीनो ग्राम की सीमा पर कुटीर बनाकर रहते थे। एक शीला पर स्नान करते थे। शीला बहुत लम्बी थी। संत के पास तुंबी (कमण्डल) थी। उक्त तुंबी (कमण्डल) किसी कारण से गिर गई जिसका पानी स्थल पर गिर गया। संत ने उक्त स्थल पर थोड़ा गड्ढा खोदकर स्नान किया। उस तुंबी (कमण्डल) से गिरे पानी ने अपना रास्ता उक्त स्थल से बना लिया जिस कारण उक्त नदी का नाम तुम्बड़ नदी पड़ गया। विगत 10 वर्षों से यहा पानी रहना बंद हो गया है। यह नदी उक्त तीनो ग्रामो की सीमा से होकर ग्राम सींखेड़ी, झिरकन, मारूखेड़ी महादेव, अफजलपुर, ईशाकपुर, रूपावली, लोध, सुरी व सुठी के बीच शक्करखेड़ी से पाड़लिया मारू होकर कुल 35 किमी की दूरी तय करते हुए शिवना नदी में जाकर समाहित हो जाती है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!