सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फार्म हाउस पर दबिश, 21 जुआरी गिरफ्तार, 2.41 लाख रुपये और वाहन जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
रतलाम/सैलाना। सैलाना पुलिस ने जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार देर रात ग्राम केसरपुरा स्थित सोनू चौहान के फार्म हाउस पर दबिश देकर पुलिस ने 21 जुआरियों को जुआ और सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2 लाख 41 हजार 350 रुपये नकद, एक कार, तीन स्कूटी, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रतलाम, उज्जैन, जावरा, डिवेल और सैलाना के निवासी शामिल हैं।
पुलिस कार्रवाई का विवरण
रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान के तहत एएसपी राकेश खाखा और एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गडरिया और उनकी विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। फार्म हाउस से जुए के फड़ से 1 लाख 95 हजार 510 रुपये और आरोपियों के पास से 45 हजार 840 रुपये, कुल 2 लाख 41 हजार 350 रुपये जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने निम्नलिखित 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया:
कमलेश पिता संतोष राठौर, सैलाना
शरीफ पिता अब्दुल हमीद, हाट की चौकी, रतलाम
साबिर शाह पिता मम्मु, जवाहर मार्ग, नागदा, उज्जैन
युसुफ खान पिता गफुर खान, चेतनपुरा, नागदा, उज्जैन
सुखराम पिता रामलाल खराडी, शिवराम नगर, रतलाम
शहजाद खान पिता सुलेमान खान, पिपली चौक, दानपुर
लुकमान खान पिता युसुफ खान, हाथी पुरा, रतलाम
गोपाल पिता नंदू गुर्जर, रतलाम
कृष्णा पिता चतरभुज, बाजना बस स्टैंड, रतलाम (62 अपराध दर्ज)
सनवर शाह पिता अनवर शाह, हाट की चौकी, रतलाम
असरफ अंसारी पिता इख्तेखार खान, बरगंडा वास, रतलाम
वसीम खान पिता मोमिन खान, कुंवारा का वास, रतलाम
रुस्तम पिता नूर मोहम्मद, खटीक मोहल्ला, जावरा
सलीम पिता युसुफ लोहार, भारत कॉलोनी, जावरा
भुरु खां पिता नियामत खां, मेवाती मोहल्ला, जावरा
अकमर पिता मो. युसुफ, हाट रोड, रतलाम
जावेद पिता रियाज खान, शेरानी पुरा, रतलाम
जितेंद्र पिता गिरधारीलाल पंजाबी, प्रतापनगर, रतलाम
जगदीश पिता ऊंकार कलाल, गांधीनगर, रतलाम
लालू पिता नाथूसिंह राजपूत, ग्राम डिवेल
दिलीप पिता सुरजमल टांक, तोपखाना, रतलाम
जब्त सामग्री नकदी
कुल 2,41,350 रुपये
एक कार: 5,00,000 रुपये
तीन स्कूटी: 95,000 रुपये
एक पल्सर मोटरसाइकिल: 45,000 रुपये
एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल: 40,000 रुपये

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गडरिया, उनि. आनंद बागवान, प्र.आर. महेंद्र सिंह, प्र.आर. अनिरुद्ध सिंह, प्र.आर. हेमंत जाट, प्र.आर. संदीप भदौरिया, प्र.आर. अनिल मस्कोले, आर. अर्जुन मकवाना, आर. तुफान भुरिया, आर. यशपाल धनगर, आर. विजय मोहनिया, आर. मुकेश मेघवाल, आर. फकीरचंद, आर. दिनेश पाटीदार और आर. राजू निनामा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।पुलिस की प्रतिबद्धतासैलाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!