भोपाल के बगरोदा में पकड़ाई एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के आरोपी हरीश आंजना की जमानत खारिज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोर्ट की टिप्पणी – युवाओं को ऐसे आरोपी ड्रग्स का आदी बना रहे है, ये गंभीर अपराध है।
भोपाल। बगरोदा में पकड़ाए 1814 करोड रुपए के एमडी ड्रग्स मामले में आरोपी हरीश आंजना का जमानत आवेदन कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस मामले में कोर्ट का कहना है कि आरोपी के पास से पकड़े गए एमडी ड्रग्स की मात्रा अधिक है। साथ ही इस प्रकार के आरोपियों द्वारा ही युवाओं को नशे का आदि बनाया जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर है। इस मामले में एनसी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील श्रीवास्तव पर भी कर रहे हैं।

ड्रग फैक्ट्री के मास्टरमाइंड का खास
यहां बता दें कि हरीश आंजना ड्रग फैक्ट्री के मास्टरमाइंड शोएब लाल का खास था। हरीश शोएब के साथ पहले एमडी ड्रग्स के एक-एक किलो के पैकेट एक बोरी में रखकर उनका पैक करता था। इसके बाद शोएब के साथ उन्हें राजस्थान में डिलीवरी करता था। एक मौका ऐसा भी था जब हरीश ने ट्रक में एमडी ड्रग्स लोड करवाकर मंदसौर भेजा था। शोएब और हरीश 1 किलो ड्रग्स के बदले सात आठ लाख रूपए लेते थे। इस मामले में एक आरोपी प्रेमसुख पाटीदार ने एनसीबी को अपने कथन में बताया कि हरीश आंजना से उसने और ओम पाटीदार ने केवल 8.5 किलो एमडी ड्रग्स लिया था। इसके बाद 17 किलो और तीसरी बार 100 किलो एमडी ड्रग्स की सप्लाई कराई थी। यह ड्रग्स उसने राजस्थान के रहने वाले ईरान पठान, हनीफ पठान और अमजद लाला को सप्लाई किए थे।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!