शिवना शुद्धिकरण अभियान: एक सप्ताह मे 71 ट्रॉली गंदगी व जल कुंभी निकाली गई, शिवना में कचरा फेंकने वालों पर होगी एफआईआर दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर । विधायक विपिन जैन के आव्हान पर 1 मई से प्रारंभ हुए शिवना नदी शुद्धिकरण अभियान ने एक सप्ताह मे अपार सफलता प्राप्त की है। अब तक कुल 71 ट्रॉली जलकुंभी और गंदगी नदी से निकाली जा चुकी है,साथ ही गाजर घास कटीली झाड़ियां जिससे शिवना की स्वच्छता और प्रवाह में सुधार हुआ है। सातवें दिन बुधवार को 12 ट्रॉली जलकुंभी और गंदगी निकाली गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भाग लिया।
अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक श्रमदान किया जा रहा है, जिसमें समाजसेवी संगठन, महिला समूह, पत्रकार, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और जागरूक नागरिक, छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। नावों की सहायता से जलकुंभी हटाई जा रही है, और गाद को ट्रॉली के माध्यम से बाहर निकाला जा रहा है।
विधायक श्री जैन ने कहा कि शिवना नदी को हम माता का दर्जा देते है । ऐसे में इसे स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है । उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस जनहित के कार्य में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रमदान करें श्री जैन ने चेतावनी दी है कि जो लोग शिवना नदी में गंदगी फैलाते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
शिवना शुद्धिकरण अभियान को जनसामान्य और सामाजिक संगठनों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, और यह अभियान जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मंदसौर सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीणजन, महिलाएं, बच्चे श्रमदान में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है वही मंदसौर विधायक विपिन जैन का पूरा परिवार शिमला शुद्धिकरण में पूरे साहस के साथ श्रमदान करता नजर आ रहा है जो आने वाले प्रत्येक शिवनाथ शुद्धिकरण मे भाग लेने वाले व्यक्तियों के लिए ऊर्जा का काम कर रहा है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!