दलौदा। मंगलवार को दलौदा के कण कण बालाजी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई कुमावत समाज कि जिला पदाधिकारी की बैठक। जिला महामंत्री राकेश कुमावत ने बताया की मन्दसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 20 मण्डल के अध्यक्ष कि घोषणा हुई, उसमें एक भी कुमावत समाज का अध्यक्ष नहीं बनाया गया। जिससे समाज में आक्रोश है जिसको लेकर समाज ने तय किया है कि जिन भाजपा नेताओं ने कुमावत समाज का अनादर किया है, उन नेताओं का कुमावत समाज बहिष्कार करेगी। क्योंकि कुमावत समाज जिले कि मुख्य समाजो में से एक है, सभी समाज का समावेश मण्डल अध्यक्ष में किया गया है, केवल कुमावत को छोड़कर जबकि 95% कुमावत भाजपा का मतदाता हैं, अगर आने वाले समय में भाजपा ने समाज को सम्मान जनक स्थान नहीं दिया तो कुमावत समाज खुलकर विरोध करेगा मन्दसौर जिले में 60 हजार कुमावत समाज है, जो कि भाजपा का मतदाता हैं उसके बाद भी अगर समाज को भाजपा अपने से दूर करती है, तो कुमावत समाज भाजपा का साथ दे या ना दे इस पर विचार करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष राजबिहारी गोयल, जिला महामंत्री राकेश कुमावत, नंदू कुमावत शामगढ़, कार्यवाहक अध्यक्ष महेश रोडवार, जिला मिडिया प्रभारी पवन हिरिया, मुकेश भदानिया, अर्जुन कुमावत, प्रहलाद कुमावत, अशोक कुमावत, गोपाल गोयल,किशनलाल कुमावत, रामरतन गोयल, विष्णु कुमावत, नंदराम कुमावत, विष्णु कुमावत, राहुल पटेल, नागेश कुमावत, सावन कुमावत, पप्पू कुमावत आदि बैठक में उपस्थित रहे।
Author: Yogesh Porwal
वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।









