मंदसौर। विज़न अकादमी ने MPPSC 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर तैयार किया है। अकादमी के डायरेक्टर सुपर सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि MPPSC 2026 प्रीलिम्स मेगा टेस्ट सीरीज़ का शुभारंभ सोमवार, 12 जनवरी 2026 से सुबह 10:00 बजे किया जा रहा है।
यह पूरी टेस्ट सीरीज़ पूर्णतः निःशुल्क होगी, हालांकि अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। इस सीरीज़ की सबसे खास बात यह है कि प्रत्येक टेस्ट अलग-अलग अनुभवी मेंटर्स द्वारा तैयार किया गया है। इससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिलेगा और वे अपने प्रदर्शन का सटीक स्व-मूल्यांकन भी कर पाएंगे।

आरती शर्मा मेडम, जितेंद्र सर, राजेश सर, ब्रजेश सर, विक्की सर, हेमंत सर और किशोर सर सहित पूरी विज़न टीम ने सभी MPPSC अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस सीरीज़ से जुड़ने और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने मित्रों तक पहुँचाने की अपील की है।
यह निःशुल्क मेगा टेस्ट सीरीज़ MPPSC 2026 की तैयारी को नई दिशा देने वाली एक उपयोगी पहल साबित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते पंजीकरण कराकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









