भीमाखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव पर चार दिवसीय मेला 11 अप्रैल से होगा शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। महावीर नगर भीमाखेड़ी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाई जाएगी। लेकिन ग्राम भीमाखेड़ी में मेला इससे एक दिन पहले यानि 11 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगा। जो 14 अप्रैल तक चलेगा।
उल्लेखनीय है कि यहां का मेला काफी प्रसिद्ध है और दूर दूर से ग्रामीण अंचलों से लोग मेले का आनन्द लेने यहाँ पहुंचते हैं। इसके अलावा जावरा शहर से भी बड़ी संख्या में नागरिक सपरिवार दक्षिण मुखी हनुमानजी की विशाल प्रतिमा के दर्शन करने व मेला घूमने देखने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं भीमाखेड़ी विगत कई सालों से मेले का निरन्तर आयोजन हो रहा है। जिसमें झूले, चकरी, रेट और खाने-पीने के साथ ही खेल-खिलौने की दुकानें बड़ी तादाद में सजती है। मेले में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची रहती है। इसी माह की 11 तारीख से शुरू हो रहे मेले को देखते हुए भीमाखेड़ी फाटक से लेकर मेला स्थल तक प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा पर्याप्त मात्रा में बल की तैनाती की जाती हैं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!