नीमच। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 फरवरी 2026 को खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर और प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील जाधव के नेतृत्व में नयागांव और मनासा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते पकड़े गए एक डम्पर और तीन ट्रैक्टरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जप्त डम्पर का पंजीयन नंबर RJ09GD9806 है, जबकि ट्रैक्टर न्यू पावर ट्रेक, महिंद्रा 275 और महिंद्रा 475 हैं।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया है। फिलहाल ये वाहन पुलिस थाना मनासा और नयागांव की अभिरक्षा में कलेक्टर के आदेश आने तक सुरक्षित रखे गए हैं।
इस कार्रवाई से जिले के अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। इसका मकसद न सिर्फ राजस्व की हानि रोकना है, बल्कि खनिज नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना भी है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








