मन्दसौर में बस से पकड़ाई ड्रग्स से मिला महू की एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का ठिकाना, 44 किलो तैयार ड्रग्स, केमिकल और मशीनें जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीबीएन की कार्रवाई से महू में नशे की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़
मंदसौर। मालवा क्षेत्र में नशे के कारोबार ने नया रूप ले लिया है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की मंदसौर-नीमच टीम ने शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर एक यात्री बस को रोका और 8 किलो एमडी जब्त किया था।
एमआर ट्रेवल्स की बस क्रमांक AR 06 A 9989 में छिपाई गई यह खेप इंदौर की ओर ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दो तस्कर मौके पर पकड़े गए। यात्रियों में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

आरोपी की निशानदेही पर महू में छापा
पूछताछ में मिले सुराग पर शनिवार सुबह सीबीएन की संयुक्त टीम नीमच, मंदसौर, जावरा और उज्जैन ने इंदौर जिले के महू थाना क्षेत्र के गांव धवलाय में छापा मारा। यहां एक मकान से एमडी ड्रग्स की पूरी फैक्ट्री गई।
फैक्ट्री से 43.820 किलो उच्च गुणवत्ता की क्रिस्टल एमडी, 260 किलो से ज्यादा रासायनिक पदार्थ (केमिकल्स), ड्रग बनाने के अत्याधुनिक उपकरण बरामद किए है। टीम ने सुबह 10:30 बजे पांच वाहनों में पहुंचकर तलाशी ली और करीब 11 बजे बड़ी सफलता हासिल की।

महू में पकड़ाई ड्रग्स फैक्ट्री में लगी अत्याधुनिक मशीनें

मालवा में बढ़ता नशे का खतरा
नीमच-मंदसौर क्षेत्र अब नशे का कॉरिडोर बनता जा रहा है। युवाओं को आसान पैसों के लालच में खींचा जा रहा है। खेतों से शुरू हुआ यह धंधा अब केमिस्ट्री लैब तक पहुंच चुका है। सीबीएन और स्थानीय एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन नेटवर्क को पूरी तरह कुचलने की जरूरत है। सीबीएन की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए जब्त माल की सटीक कीमत और गिरफ्तारियों की संख्या पर अंतिम पुष्टि बाकी है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!