मारुति फ्रॉन्क्स कार से भानपुरा पुलिस ने की 40 पेटी अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी.दांगी के नेतृत्व में टीम ने एक मारुति फ्रॉन्क्स कार से 40 पेटी अवैध देसी शराब कुल जब्त की, जिसकी कीमत 1 लाख 94 हजार रुपये बताई गई है। कार की कीमत 7 लाख रुपये है। कुल जब्ती की राशि 8 लाख 94 हजार रुपये पहुंच गई। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब पर सख्त नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में भानपुरा पुलिस ने शुक्रवार को रात में कार्रवाई की।

कांस्टेबल सुनिल सिंह तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की काली फिल्म चढ़ी मारुति फ्रॉन्क्स कार जिसका क्रमांक MP14ZF5211 में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर दो व्यक्ति गरोठ-सीतामऊ से भानपुरा की ओर आ रहे हैं। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को रोका।
कार में सवार दो आरोपियों से पूछताछ में पता चला जिसमें रघुवीर सिंह पुत्र भुवानी सिंह सौधिया राजपूत, निवासी खेड़ा देवी सिंह, थाना शामगढ़ और विधमान सिंह पुत्र विक्रम सिंह सौधिया राजपूत, निवासी माकड़ी माताजी, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर।
कार की डिक्की और पीछे के दरवाजे खोलने पर 34 पेटी देसी मसाला शराब और 6 पेटी देसी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 40 पेटी (360 बल्क लीटर) अवैध शराब जब्त की गई। शराब लाने-ले जाने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।

थाना भानपुरा में अपराध क्रमांक 51/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी है। कार भी जब्त कर ली गई है।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक आर.सी. दांगी, कांस्टेबल सुनिल सिंह तोमर, प्रहरी आर. 518 महेंद्र सिंह झाला, आर. 48 कमल प्रताप सिंह, आर. 178 रामचंद्र मांडोतिया और आर. 198 बहादुर भूरिया का अहम योगदान रहा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!