नीमच/भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के नीमच जिले के वरिष्ठ आयोग मित्र कमलाशंकर विश्वकर्मा ने आज आयोग मुख्यालय, भोपाल में आयोग के माननीय अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान श्री विश्वकर्मा ने माननीय अध्यक्ष महोदय को नीमच जिले में मानव अधिकारों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जमीनी स्तर की समस्याओं से अवगत कराया। चर्चा के दौरान विशेष रूप से एकल माताओं (सिंगल मदर्स) के नाम पर उनके बच्चों के जाति प्रमाण पत्र न बन पाने की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके कारण पात्र परिवारों और विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं तथा शैक्षणिक प्रवेश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, चर्चा के दौरान माननीय अध्यक्ष महोदय ने बताया कि मैने अभी दो दिन पूर्व ही इस विषय में मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित कलेक्टर्स से प्रतिवेदन तलब किया है।

अध्यक्ष महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संवेदनशील मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर आयोग मित्र ने आभार व्यक्त किया।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








