मंदसौर में पुलिस अधिकारियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतामऊ और शामगढ़ थाना प्रभारियों सहित 8 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना, कई चौकियों के प्रभारी भी बदले

मंदसौर। जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने 8 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से किए गए इस फेरबदल में सीतामऊ और शामगढ़ थाना प्रभारियों सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों में पदस्थ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक संतोष वाघेला को पुलिस लाइन मंदसौर से थाना प्रभारी सीतामऊ बनाया गया है। वहीं, सीतामऊ थाना प्रभारी रहे निरीक्षक कमलेश प्रजापति को थाना प्रभारी शामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शामगढ़ थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय को थाना कोतवाली भेजा गया है।

इसके अलावा उप निरीक्षक मनोज महाजन को चौकी प्रभारी चंदवासा से थाना वायडी नगर, उप निरीक्षक भूमिका सिरोहिया को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा तथा उप निरीक्षक अविनाश सोनी को थाना नाहरगढ़ से चौकी प्रभारी बुढ़ा पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर को थाना शामगढ़ से चौकी प्रभारी चंदवासा और सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मकवाना को थाना भावगढ़ से चौकी प्रभारी झार्डा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के बाद जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों में नई पदस्थापनाओं के अनुसार पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!