रवि माली हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, गुजरात से 2 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी पकड़ाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने 27 जून 2026 को जग्गाखेड़ी रोड-अभिनंदन नगर क्षेत्र में हुए रवि माली हत्याकांड में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को गुजरात के भीलोंडा से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। अब गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

मुखबिर की सूचना पर गुजरात से पकड़े गए दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार, 27 जून को रवि माली की हत्या के मामले में फरियादी सुमित पिता किशन माली, निवासी कर्मचारी कॉलोनी मंदसौर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में अजय वर्मा, आशीष वर्मा, संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला और लक्की कुमावत सहित दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा था। इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।

प्रकरण में फरार चल रहे आकाश पिता नानावटी उम्र 25 वर्ष, निवासी बरगुंडा गली, बालागंज, मंदसौर तथा रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 वर्ष, निवासी बरगुंडा गली, बालागंज, मंदसौर के संबंध में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गुजरात के भीलोंडा से दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया।

पुलिस रिमांड में पूछताछ करेगी पुलिस
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा उनका रिमांड लेकर हत्याकांड के संबंध में आगे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 102 जितेंद्र सिंह राठौर, आरक्षक 924 अरुण कुमार और आरक्षक 463 हरिश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन में की गई।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!