जावरा के प्राचीन जागन्नाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। शहर के प्राचीन जागन्नाथ महादेव मंदिर में पिछले लगभग एक माह से एलईडी टीवी और सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। मंदिर समिति द्वारा इस संबंध में प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

श्रावण माह शुरू होने के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का सुचारु होना अत्यंत आवश्यक है। सीसीटीवी कैमरे बंद होने से किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में निगरानी और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में इसी मंदिर परिसर में एक बड़ी दुर्घटना हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी चिंता का विषय है।

प्रश्न यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा? श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को तत्काल बंद पड़े एलईडी टीवी और सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!