दलौदा आगमन पर एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी का किया भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दलौदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सौलंकी के दलौदा आगमन पर उनका उत्साहपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया गया। दलौदा चौपाटी पर गोलू पोरवाल मित्र मंडल एवं टीम प्रतीक गुप्ता द्वारा द्वारा पुष्प मालाओं एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और जोश से सराबोर रहा।
स्वागत समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने श्री सौलंकी का अभिनंदन करते हुए उनके सफल नेतृत्व एवं संगठन के विस्तार के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!