अमृत या ज़हर! : अमृत 2.0 के अधूरे कार्य से पहाड़िया रोड़ की सड़क बदहाल, रहवासियों ने नगरपालिका से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की नहीं हुई मरम्मत, गड्ढों और धूल से परेशान लोगों ने जल्द सुधार की उठाई मांग

दशपुर दिशा । दीपक सोनी
जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत कराए जा रहे पेयजल पाइपलाइन कार्य के बाद पहाड़िया रोड़ की सड़क बदहाल हो गई है। क्षेत्र के रहवासियों ने नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे आमजन को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों के अनुसार पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित एजेंसी ने केवल मिट्टी और मुरम डालकर औपचारिकता पूरी कर दी। उचित मरम्मत नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी ने गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया और नगर पालिका ने भी कार्य की प्रभावी निगरानी नहीं की। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

रहवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि अमृत 2.0 योजना के तहत कार्य करने वाली एजेंसी की जिम्मेदारी तय की जाए तथा पहाड़िया रोड की सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण शीघ्र कराया जाए। उनका कहना है कि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है।
स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Yogesh Porwal
Author: Yogesh Porwal

वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। राष्ट्रीय समाचार पत्र हमवतन, भोपाल मेट्रो न्यूज, पद्मिनी टाइम्स में जिला संवाददाता, ब्यूरो चीफ व वर्ष 2015 से मन्दसौर से प्रकाशित दशपुर दिशा समाचार पत्र के बतौर सम्पादक कार्यरत, एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है। पोरवाल, खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित है तथा खोजी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित भी किए जा चुके है। योगेश पोरवाल ने इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, न्यू मीडिया में पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री प्राप्त की, इसके अलावा विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम और वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय से सायबर कानून में अध्ययन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!