वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संभव डपकरा ने NEET 2026 में पाई CAT.AIR 1607 रैंक, मंदसौर जिले का बढ़ाया मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​दशपुर दिशा । जुगल वेद
​मंदसौर। जिले की होनहार प्रतिभा और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर संभव डपकरा ने एक बार फिर मंदसौर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। संभव ने हाल ही में घोषित NEET 2026 की परीक्षा में 99.28 परसेंटाइल के साथ देश भर में 1607वीं (CAT.AIR-1607) रैंक हासिल की है।

​गौरतलब है कि संभव ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि उन्होंने इस वर्ष IIT-JEE की परीक्षा में भी 93 परसेंटाइल प्राप्त किए थे, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। संभव डपकरा, जो पहले ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में जाने जाते हैं, ने इस बड़ी उपलब्धि से साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

​संभव की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार, इष्ट मित्रों और पूरे जिले के लोगों में हर्ष की लहर है और उन्हें निरंतर बधाई संदेश मिल रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल संभव की मेहनत का परिणाम है, बल्कि मंदसौर जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जो शिक्षा के क्षेत्र में जिले की बढ़ती पहचान को दर्शाती है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!