मंदसौर में धारदार हथियार से युवक की हत्या, सुबह फूल तोड़ने निकला था रवि माली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदसौर। शहर के अभिनंदन क्षेत्र में आज सुबह एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे अभिनंदन क्षेत्र स्थित सुन्दरम वाटिका के पास एक ढाबे के निकट कर्मचारी कॉलोनी, अभिनंदन निवासी रवि माली फूल तोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने रवि माली पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!