मंदसौर। पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ.ज्योति स्वरूप दुबे पर दिव्यांग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परेश बारवाल के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए आज यशोधर्मन नगर पुलिस थाने के सामने NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चक्का जाम हटाने की कार्रवाई की और NSUI जिला अध्यक्ष ऋतिक पटेल को हिरासत में ले लिया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर विधायक के विरुद्ध टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया।

विधायक पहुंचे थाने, दी हिदायत
मामला बढ़ता देख मंदसौर विधानसभा के विधायक विपिन जैन स्वयं यशोधर्मन नगर थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। विधायक ने सख्ती से कहा कि तत्काल प्राचार्य डॉ.ज्योति स्वरूप दुबे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए, अन्यथा वे खुद थाने के सामने धरना देंगे।
यह है घटना
कार्यकर्ताओं के अनुसार, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ज्योति स्वरूप दुबे ने दिव्यांग कर्मचारी परेश बारवाल के साथ मारपीट की थी। घटना की शिकायत थाने में दी गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस लापरवाही के विरोध में परेश बारवाल के परिजनों और NSUI कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने चक्का जाम किया।
इस पूरे मामले ने टीआई शिवांशु मालवीय ने बताया कि आवेदन आया है, 15 दिन में जांच करने का प्रावधान है। मामले में जांच चल रही है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








