दशपुर दिशा । विजय जोशी
शामगढ़। सीतामऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शामगढ़ प्रशासन और नगर परिषद पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। अग्निशमन सेवाओं की तैयारियों को परखने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव के निर्देश पर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव ने फायर स्टेशन पहुंचकर दमकल वाहन एवं व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से तत्काल फायर फाइटर (दमकल) चालू करवाकर उसकी कार्यक्षमता देखी, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी सामने न आए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे सतर्क रहें और आगजनी जैसी किसी भी सूचना पर बिना देरी मौके के लिए रवाना हों।
गौरतलब है कि बीते दिन सीतामऊ में हुई भीषण आगजनी की घटना में शामगढ़ से भी दमकल वाहन भेजा गया था। शामगढ़ के फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सराहना हो रही है।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।








