छिंदवाड़ा। द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समसामयिक धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। शंकराचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब राजनीति धर्म के नियंत्रण से बाहर हो जाती है, तब समाज और व्यवस्था में प्रतिकूल परिस्थितियां निर्मित होती हैं।
उन्होंने कहा कि स्वामी अभी मुक्तेश्वर महाराज के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है वह हमें पता है। देश में एसटी एससी एक्ट तो पहले से मौजूद है और जो भी अपराध हो उसके लिए पहले से सजा का प्रावधान है, फिर आखिर इस यूजीसी एक्ट को लाने का क्या मतलब है। यह एक्ट वापस होना चाहिए। पहले भी आप किसी को गाली देकर बच नहीं सकते थे तो फिर आप नया काम कौन सा कर रहे हैं।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









