भवानीमंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.9 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भवानीमंडी। भवानीमंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना भवानीमंडी की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2 किलो 915 ग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

15 जनवरी 2026 को थानाधिकारी श्री प्रमोद कुमार पुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। कब्रिस्तान के पास पचपहाड़ इलाके में दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर देखकर रोका गया। नियमों के अनुसार तलाशी ली गई, तो उनके पास से 2 किलो 915 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और तस्करी के लिए इस्तेमाल बाइक (हीरो एचएफ डिलक्स) जब्त कर ली गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1.प्रहलाद सिंह पुत्र पूर सिंह, जाति सोंधिया राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवगढ़, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।
2.बालू पुत्र पूरा जी, जाति बागरी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ढाबला देवल, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश)।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उन्होंने गोविंद राही निवासी तलावली, थाना गंगधार से खरीदा था, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है।

पुलिस की टीम और अभियान
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारि प्रेमकुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी प्रमोद कुमार तथा आरपीएस कमल कुमार मीणा के नेतृत्व वाली टीम ने सूचना के आधार पर सफल ऑपरेशन किया।

टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मी
– सिंह (हैड कांस्टेबल 42)
– राजकुमार (हैड कांस्टेबल 29)
– हरिराम सैनी (कांस्टेबल 1258)
– कुमार (कांस्टेबल 1380)
– रवि दुबे (कांस्टेबल 28)
– दिनेश कुमार (कांस्टेबल 469)

जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए थाना स्तर पर टीम गठित की है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखने का संकल्प जताया है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!