नीमच में कृषि उपज मंडी निरीक्षक के साथ मारपीट की घटना के बाद मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीमच। कृषि मंडी में गुरुवार शाम अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक युवक ने आक्रोशित होकर मंडी निरीक्षक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंडी निरीक्षक समीर दास अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे, तभी आरोपी आशुतोष शर्मा वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर उसने झूमाझटकी करते हुए निरीक्षक को थप्पड़ मार दिया, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शोर सुनकर अन्य कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर स्थिति को संभाला। सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस ने रात करीब 10 बजे कार्रवाई करते हुए मंडी निरीक्षक समीर दास की शिकायत पर आरोपी आशुतोष शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा, निवासी कुमारिया के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरक्षा गार्ड कंपनी से नौकरी से निकाले जाने और वेतन रोके जाने से नाराज था, इसी गुस्से में उसने मंडी कार्यालय में घुसकर यह घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296(बी), 351 (3) व 324 (3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!