मंदसौर। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट उमावि, मंदसौर में कैरियर मार्गदर्शन कार्याशाला आयोजन हुआ। कार्यशाला के दौरान विचार विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंदसौर आनंद डाबर, संस्था प्राचार्य डॉक्टर विनीता प्रधान, कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी सुरभि शर्मा, बाबूलाल जोशी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को अभी से अपने लक्ष्य तय करने तथा इसी के आधार पर विषय चयन करने को कहा। प्रतिदिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे आयाम तय करें, जिसको जीवन में उतार कर सफलता का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है, प्रतिदिन समाचार पत्र के साथ सोशल मीडिया का अध्ययन करके अपने ज्ञान को अपडेट रखना चाहिए, लिखित परीक्षा में साक्षात्कार के लिए अलग से योजना बनाना होती है, जिस क्षेत्र में कार्य करना है उसके प्रत्येक पहलू का अध्ययन करना होगा।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय परीक्षा पर चर्चा-2025 के कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को भी अतिथियों द्वारा पुरुष्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने कैरियर मार्गदर्शन के संबंध में अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए अतिथि के सम्मुख प्रश्न किए। जिनका समाधान कारक उत्तर द्वारा दिया गया। साथ ही अकादमिक सत्र 2025-26 में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने हेतु आपने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
Author: Dashpur Disha
दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।









