आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार साथियों की उपस्थिति में कार्ड वितरण समारोह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जावरा। आंचलिक पत्रकार संघ का कार्ड वितरण कार्यक्रम जिले के जावरा की एक निजी होटल में प्रदेश अध्यक्ष रमेश टाक के मुख्य आतिथ्य, संभाग महामंत्री अभय सुराणा , जिला अध्यक्ष संजय चौधरी , प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाठक नरेंद्र टाक के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का उपस्थित सदस्यों ने पुष्पहार से अभिनन्दन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री टांक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों के लिए संगठन हर समय हर पल खड़ा हैं पत्रकार साथियों को कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या अथवा कठिनाई में आवश्यकता पढ़ें हम तैयार हैं। इसके साथ ही श्री टांक ने पत्रकारों को आंचलिक पत्रकार संघ के गठन से लेकर अभी तक की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कोष से जरुरत पड़ने पर आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।
प्रदेश महामंत्री अभय सुराणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार कोई छोटा बड़ा नहीं होता आपने पत्रकारों से अनुरोध किया कि हमें अपनी लाइन को लंबी करना है किसी की लाइन को मिटाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। सभी उचित समस्याओं के समाधान के लिए आंचलिक पत्रकार संघ सदैव खड़ा मिलेगा।
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संजय चौधरी को तथा रमेश पाठक को जिला अध्यक्ष व यूसुफ बोहरा को जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष की कमान पुनः जेडी बैरागी को दी गई।श्री बैरागी ने भी अपनी ब्लॉक कार्यकारणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, किशोर विजवा, दीपक सोनी, सचिव राहुल चोपड़ा , कोषाध्यक्ष राजकुमार पोरवाल, के नाम कि घोषणा की वरिष्ठ पदाधिकारियो से विचार विमर्श कर शीघ्र ही ब्लॉक की कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
अभय सुराणा, संजय चौधरी, नाहरू मोहम्मद यूसुफ अली बोहरा,अभय श्रीमाल, उमेश शर्मा, जितेंद्र दास बैरागी, आकाश चोपड़ा , राहुल चोपड़ा, सादिक , अब्दुल बारी खान, अजमत मिर्जा, आमिर खान, विनोद देवड़ा , मुकेश भट्ट,नागेश्वर धाकड़, दिनेश धाकड़, बंशीलाल पोरवाल, नाहरू खान, कीर्ति वर्रा, दीपक सोनी, राजमल मुछाल मनोज जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जावरा क्षेत्र के सभी पत्रकारों को उनके परिचय पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का संचालन यूसुफ अली बोहरा ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजकुमार हरण ने माना।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!