पत्नी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पति पर किया जानलेवा हमला किया, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दशपुर दिशा । विजय जोशी

शामगढ़। जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनिया गांव में एक अत्यंत संवेदनशील और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवक सूरज सिंह की अपनी पत्नी मनीषा बाई ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और फिर हाथ-पैर व मुंह बांधकर कैंची-चाकू से गर्दन व छाती पर ताबड़तोड़ वार कर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी मनीषाबाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, रात के भोजन के दौरान मनीषाबाई ने सूरज सिंह के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे युवक अचेत हो गया। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी महिला ने उसके हाथ-पैर और मुंह को मजबूती से बांध दिया। इसके बाद उसने धारदार हथियार (कैंची या चाकू) से सूरज सिंह की गर्दन, छाती और शरीर के अन्य अंगों पर लगातार वार किए।

पीड़ित ने दिखाया साहस
हमले के कुछ देर बाद जब सूरज सिंह को होश आया, तो उन्होंने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए खुद को बंधनों से मुक्त किया और कमरे का दरवाजा खटखटाकर शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में युवक को बाहर निकाला। गंभीर चोटों को देखते हुए उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजस्थान के कोटा रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है।

शामगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता से मामले को दर्ज कर आरोपी मनीषाबाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) हत्या का प्रयास, धारा 123 जहर या नशीले पदार्थ के जरिए चोट पहुंचाना के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया
पुलिस आगे की जांच कर रही है। पूछताछ में मनीषाबाई से हमले का कारण और नशीले पदार्थ के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!