संविधान दिवस पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का आयोजन सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मन्दसौर। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अभिभाषक प्रकाश रातड़िया ने कहा कि हमारा संविधान गांधीजी व नेहरूजी के रामराज्य की परिकल्पना के अनुरूप है। इसमें नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय का संकल्प है। भारत का स्वरूप लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद पर आधारित होगा यह उद्घोष है। मूल अधिकार, मूल कर्तव्य एवं राज्य की नीति के निर्देशक तत्व के माध्यम से लोगों के जीवन में नई रोशनी के संचार का यह संविधान माध्यम है। आपने कहा कि अभिभाषकगण संवैधानिक अधिकारों के प्रवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रघुवीरसिंह पंवार ने कहा कि भारत का संविधान गौरवपूर्ण है। इसका पालन सबका कर्तव्य है।
वरिष्ठ अभिभाषकगण मोहनसिंह चौहान, मदनलाल शर्मा, मंगेश भाचावत, कांतिलाल राठौर, रमेशचन्द्र बुंदीवाल ने अपने विचार रखे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.राघवेन्द्रसिंह तोमर, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के.के.सिंह भाटी ने स्वागत किया। संचालन विधि प्रकोष्ठ के स्थानीय अध्यक्ष मुकेश रत्नावत ने किया व आभार प्रदर्शन पंकज जोशी ने माना।

Dashpur Disha
Author: Dashpur Disha

दशपुर दिशा समाचार पत्र भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय नई दिल्ली से पंजीकृत है। दशपुर दिशा मालवांचल में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित समाचार पत्र है। www. dashpurdisha.com हमारी अधिकृत वेबसाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!